लखनऊ- Lucknow के Atal Chowk पर युवाओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने Yogi Adityanath की मां पर कथित टिप्पणी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने मौलाना सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री की माता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
इस मौके पर अनुराग तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर की गई टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि चार दिनों के भीतर मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। युवाओं ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar