Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती ने IGRS/जन शिकायत निस्तारण में पूरे प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान…..

श्रावस्ती ने IGRS/जन शिकायत निस्तारण में पूरे प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान…..


जनपद श्रावस्ती ने IGRS/जन शिकायत निस्तारण में पूरे प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

Shravasti। माह फरवरी में IGRS/जन शिकायत निस्तारण में जनपद श्रावस्ती ने पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जनपद के 09 थानों में से 07 थानों (इकौना, सिरसिया, गिलौला, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, मल्हीपुर, सोनवा और महिला थाना) ने जोन गोरखपुर के साथ प्रदेश स्तर पर 100% प्रार्थना पत्र निस्तारण के साथ शीर्ष रैंक प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक Rahul Bhati के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी Mukesh Chandra Uttam और समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया। सभी प्रार्थना पत्र समय सीमा के भीतर निस्तारित किए गए और वादी का संतोषजनक फीडबैक 93.72% रहा।

आईजीआरएस शाखा के प्रभारी Vipendra Kumar Yadav के नेतृत्व में आ0 अशोक कुमार, आ0 संचित शुक्ला और म0आ0 सपना ने सभी प्रकरणों की मॉनिटरिंग की। साथ ही भूमि विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से समय सीमा के भीतर किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों की मेहनत और उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। जनपद श्रावस्ती की इस उपलब्धि से IGRS प्रणाली में जनता की शिकायतों के निस्तारण में नए मानक स्थापित हुए हैं।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *