Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़-निर्माणाधीन मकान में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

प्रतापगढ़-निर्माणाधीन मकान में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट


स्थान: प्रतापगढ़,यूपी

रिपोर्ट: डॉ. आर.आर. पाण्डेय

प्रतापगढ़- अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां और उसके 13 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने दोनों के सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी 40 वर्षीय शिवपति अपने 13 वर्षीय बेटे औरभ मौर्य के साथ निर्माणाधीन मकान में रह रही थीं। देर रात अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर हमला कर दिया और सिर कुचलकर उनकी हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

बताया जा रहा है कि मृतका के पति दिनेश मौर्य मुंबई में रहकर काम करते हैं। उनकी तीन बेटियां शहर में रहकर पढ़ाई के साथ नौकरी करती हैं और अपनी कमाई से घर का निर्माण करा रही थीं। शिवपति अपने बेटे के साथ गांव में रहकर खेतीबाड़ी और घर के निर्माण की देखरेख कर रही थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा और अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य भी मौके पर पहुंचे और इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *