श्रावस्ती। ईद-उल-फितर और नवरात्रि के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना परिसर इकौना में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने की। इस दौरान उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों से अपील की कि वे त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी प्रकार के धार्मिक नारे, सड़क अवरोध या अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों से बचा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था को हाथ में न लिया जाए और किसी घटना की जानकारी तुरंत थाना इकौना को दी जाए।
नगर क्षेत्र में ईद और नवरात्र के दौरान साफ-सफाई, चूना छिड़काव और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आश्वासन अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार ने दिया।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर उप निरीक्षक राजेश कुमार, विशाल यादव, विनोद यादव सहित स्वयंसेवक संघ मंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता, एडवोकेट ओमप्रकाश द्विवेदी, गुड्डू मलिक, सभासद एहसान चौधरी, हामिद मंसूरी, उबेद खान सहित दोनों समुदायों के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar