Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- नवरात्रि पर खाद्य विभाग की सख्ती, मिलावटखोरों में मचा हड़कंप

कन्नौज- नवरात्रि पर खाद्य विभाग की सख्ती, मिलावटखोरों में मचा हड़कंप


कन्नौज |

रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी

नवरात्रि पर खाद्य विभाग की सख्ती, मिलावटखोरों में मचा हड़कंप

नवरात्रि पर्व के दौरान आमजन को शुद्ध, ताजे और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कन्नौज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले के विभिन्न बाजारों में सघन चेकिंग की गई, जिससे मिलावटखोर दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

यह अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब के निर्देशों, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया। प्रवर्तन दल ने तिर्वा, छिबरामऊ और सदर तहसील के बाजारों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान विभिन्न दुकानों से संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। मुरैया स्थित विजय किराना स्टोर से किशमिश, आशुंपाल के स्टोर से मूंगफली दाने, गुरु सहायगंज-अमोलर के सिद्धी किराना स्टोर से बेसन, पनीर व मखाने, मोहम्मद शमीम के प्रतिष्ठान से साबुन दाने तथा मिरगावां स्थित कादरी बेकर्स एंड किराना स्टोर से फ्रूटी रोल के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।

कुल 7 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही स्थानीय मंडियों में कुट्टू और सिंघाड़े के आटे में मिलावट की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारियों और आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभाव और उनकी पहचान के तरीकों के बारे में जागरूक भी किया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *