Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UPNEWS:-महिला सशक्तिकरण के लिए कन्नौज में स्कूटी रैली, मिशन शक्ति अभियान को मिला बढ़ावा

UPNEWS:-महिला सशक्तिकरण के लिए कन्नौज में स्कूटी रैली, मिशन शक्ति अभियान को मिला बढ़ावा


Riport- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) एवं नवरात्रि सप्ताह के अंतर्गत कन्नौज पुलिस लाइन्स में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।

इसके उपरांत मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वृहद स्कूटी रैली निकाली गई। रैली को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रैली पुलिस लाइन्स से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों—कोतवाली, मुख्य बाजार, लाखन तिराहा, फूलमती मंदिर, मकरंद नगर, तिर्वा क्रॉसिंग, गैस गोदाम रोड और गोल कुआँ—से होते हुए लगभग 15 किलोमीटर का सफर तय कर पुनः पुलिस लाइन्स पहुंची।

रैली में करीब 200 महिला पुलिसकर्मियों, शिक्षिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनमें सुरक्षा व आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. प्रियंका वाजपेयी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *