Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पंजाब में फिर होगी बारिश और गिरेगा तापमान, 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

पंजाब में फिर होगी बारिश और गिरेगा तापमान, 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी


पंजाब में आज फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज से राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं और आंधी चलने के आसार हैं। विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग द्वारा 28 से 30 मार्च तक पूरे पंजाब में बारिश से आसार जताए गए हैं। 28 मार्च को बरनाला, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर और मोगा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 29 मार्च को पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

इससे साथ ही जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, गुरदासपुर, संगरूर, पठानकोट और फतेहगढ़ साहिब में बारिश हो सकती है। वहीं 31 मार्च को कोई अलर्ट नहीं है पर कई जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *