रूस में पहली बार पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन का इस्तेमाल, मेडिकल साइंस में बड़ी उपलब्धि
रूस में पहली बार पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन का सफल उपयोग किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कुर्स्क क्षेत्र के 60 वर्षीय मरीज को यह वैक्सीन दी गई।
मॉस्को स्थित नेशनल मेडिकल रिसर्च सेंटर ऑफ रेडियोलॉजी में मरीज को इम्यूनोथेरेपी के साथ एक्सपेरिमेंटल एंटीट्यूमर वैक्सीन “नियोनकोवैक” दी गई।
रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने इसे मेडिकल साइंस और ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
बताया गया है कि इस पर्सनलाइज्ड वैक्सीन की कीमत करीब 3 हजार डॉलर होगी, हालांकि रूस अपने नागरिकों को इसे मुफ्त में उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar