सुरक्षा कारणों से केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित चीनी कंपनी हिकविजन के दिल्ली में 2020 से 2022 के बीच लगाए गए करीब 1.4 लाख कैमरों को हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्णय लिया है।
पहले चरण में 50 हजार कैमरे बदले जाएंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि कैमरों की खरीद में पिछली सरकार की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिससे सुरक्षा के साथ समझौता हुआ। अब इन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाकर नए कैमरे लगाए जाएंगे।
गौरतलब है कि फेज-1 में लगाए गए सभी 1.4 लाख कैमरे हिकविजन के हैं, जिस पर वैश्विक स्तर पर सुरक्षा चिंताएं जताई जा चुकी हैं। सरकार चीनी कंपनियों के इन कैमरों को हटाने और नए सुरक्षित कैमरों को स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar