उत्तर प्रदेश में वर्षों पहले हुई चीनी मिलों की बिक्री अब एक बड़े आर्थिक अपराध के रूप में सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की लखनऊ इकाई ने सहारनपुर के कारोबारी और पूर्व बसपा एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल को अदालत से भगोड़ा आर्थिक अपराधी (Fugitive Economic Offender) घोषित करा लिया है।
31 मार्च 2026 को आए आदेश में विशेष अदालत ने इकबाल से जुड़ी तीन चीनी मिलों—बैतलपुर (देवरिया), भटनी (देवरिया) और शाहगंज (जौनपुर)—को जब्त करने का निर्देश दिया है। इन मिलों की कुल कीमत करीब 1000 करोड़ रुपये आंकी गई है।
मामले में ईडी की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है और आगे की जांच जारी है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar