Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-गैर जमानती वारंट में साध्वी वेश में पूजा तोमर गिरफ्तार

कन्नौज-गैर जमानती वारंट में साध्वी वेश में पूजा तोमर गिरफ्तार


* गिरफ्तारी से बचने के लिए साध्वी वेश अपनाया था।

* पूजा तोमर लंबे समय से गैंगस्टर मामले में चल रही थी फरार,सहारनपुर से गिरफ्तार

•नाबालिग रेप कांड में सहआरोपी है पूजा तोमर

RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेप कांड में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस ने गैंगस्टर पूजा तोमर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पूजा तोमर सह-आरोपी थी और मुख्य आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव के साथ इस मामले में नामजद थी। उसके खिलाफ कोर्ट की ओर से गैर जमानती वारंट भी जारी था। गिरफ्तारी के समय पूजा तोमर साध्वी के वेश में नजर आई, जिसे माना जा रहा है कि उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए यह तरीका अपनाया था।

पूजा तोमर लंबे समय से फरार थी और उसे 27 मार्च को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसे उसी दिन कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हालांकि, इसकी तस्वीरें 3 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद मामले पर चर्चा तेज हो गई।

2024 में हुई थी गिरफ्तार
कन्नौज रेप कांड सामने आने के बाद 21 अगस्त 2024 को पहली बार पूजा तोमर को गिरफ्तार किया गया था। नवंबर 2024 में उसे जमानत मिली। जमानत की शर्तों के तहत, पूजा तोमर को सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश होना था। वह फरार हो गई। करीब 10 सुनवाई की तारीखों पर हाजिर नहीं होने के बाद उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।

क्या है कन्नौज कांड?
कन्नौज के चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज में एक नाबालिग छात्रा के साथ 11-12 अगस्त 2024 की रात दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। कॉलेज पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता नवाब सिंह यादव का है। 15 वर्षीय किशोरी नौकरी मांगने वहां गई थी। उसके साथ पूजा तोमर भी मौजूद थी। पूजा के टॉयलेट जाने के दौरान नवाब सिंह यादव ने किशोरी के साथ दरिंदगी की। किशोरी ने डायल-112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया।

पूजा तोमर ने घटना के करीब 5 दिन बाद 16 अगस्त 2024 को मीडिया के सामने आकर नवाब सिंह यादव को साजिश के तहत फंसाने की बात कही। इसके बाद फरार हो गई। हालांकि, 21 अगस्त 2024 को उसे गिरफ्तार किया गया। घटना में पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद केस पुख्ता हुआ। अब पूजा तोमर दोबारा गिरफ्तार हो गई है।

About One India 24 Live

Check Also

रामगढ़ में सांसद करणभूषण सिंह का जनसंपर्क दौरा, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं

🔊 पोस्ट को सुनें Gonda। कैसरगंज से सांसद Karan Bhushan Singh ने अपने क्षेत्र भ्रमण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *