Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- स्मार्ट मीटर और फसल मुआवजे को लेकर जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा लेटर

कन्नौज- स्मार्ट मीटर और फसल मुआवजे को लेकर जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा लेटर


RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज।
जनपद में बढ़ते बिजली बिल और किसानों की समस्या को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को लेटर भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में स्मार्ट मीटर से आ रहे अधिक बिलों को लेकर नाराजगी जताते हुए समाधान की मांग उठाई गई है जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं को सामान्य से कई गुना अधिक बिजली बिल मिल रहे हैं, जिससे आम जनता आर्थिक रूप से परेशान हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित कर इस समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है वहीं, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है। पत्र में मांग की गई है कि तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने आशा जताई है कि शासन स्तर पर दोनों ही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

About One India 24 Live

Check Also

अपर आयुक्त मीनू राणा ने महिला जनसुनवाई में 11 महिलाओं की समस्याएं सुनी, त्वरित समाधान के निर्देश दिए

🔊 पोस्ट को सुनें Gonda। देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर आयोजित ‘माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *