लखनऊ-उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार 15 अप्रैल तक नए मंत्रिमंडल का गठन संभव है। दिल्ली में हाल ही में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार का खाका तय किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ निगम और बोर्डों में भाजपा पदाधिकारियों के मनोनयन की तारीख भी तय की गई है। प्रदेश नेतृत्व जल्द ही दिल्ली में बैठक कर अंतिम निर्णय लेगा।
विस्तार की चर्चाओं के बीच दावेदार सक्रिय हो गए हैं और संभावित फेरबदल को लेकर कई मंत्रियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। प्रारंभिक चर्चा के अनुसार प्रदर्शन के आधार पर कुछ मंत्रियों की जिम्मेदारी कम की जा सकती है, जबकि कुछ को बाहर का रास्ता दिखाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिहाज से अहम बदलाव किए जा सकते हैं। ऐसे बदलावों से नए मंत्रिमंडल की रूपरेखा स्पष्ट हो सकती है और भाजपा आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति को भी सुदृढ़ कर सकती है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar