Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़ हत्याकांड: ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’, प्रशासन का आश्वासन; चार टीमें आरोपियों की तलाश में

प्रतापगढ़ हत्याकांड: ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’, प्रशासन का आश्वासन; चार टीमें आरोपियों की तलाश में


ब्यूरो रिपोर्ट डा . आर . आर . पाण्डेय

प्रतापगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हुए हत्याकांड के बाद प्रशासन और पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने साफ कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

एसडीएम सदर नैन्सी सिंह ने बताया कि संवेदनशीलता के आधार पर पीड़ित परिवार की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। वहीं सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने कहा कि हत्या जैसे जघन्य मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद मृतक पंकज शुक्ला का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया।

छज्जे के विवाद को लेकर सीओ सिटी ने कहा कि इस बार राजस्व टीम के साथ मिलकर मामले का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि वह इस घटना के हर पहलू से पूज्य महराज जी को अवगत कराएंगे। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

इसके अलावा सचिन सिंह शोलू ने भी पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और इलाके में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा पुलिस ने गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा के वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुमशुदा बालक शिवांश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *