Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखनऊ- यूपी बोर्ड रिजल्ट 28-29 अप्रैल तक संभव, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम की तैयारी तेज

लखनऊ- यूपी बोर्ड रिजल्ट 28-29 अप्रैल तक संभव, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम की तैयारी तेज


लखनऊ- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड के रिजल्ट 28 या 29 अप्रैल को घोषित होने की संभावना है।

बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और परीक्षार्थियों के आंतरिक अंक (इंटरनल मार्क्स) अपलोड करने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, सभी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और परिणाम समय पर जारी करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद है।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में NIC-2026 कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी, बोले—स्वस्थ नागरिक ही सशक्त भारत की नींव

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ। “स्वस्थ नागरिक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत का आधार हैं।” यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *