इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है। उनके इस्तीफे के पीछे उस मामले को अहम माना जा रहा है, जिसमें दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रहते समय उनके सरकारी आवास के एक स्टोर से जलते हुए नोट मिलने की घटना सामने आई थी।
इस मामले के उजागर होने के बाद जस्टिस वर्मा पर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें दिल्ली से इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया था।
सूत्रों के अनुसार, जांच प्रक्रिया अभी जारी है और इसी बीच उनके इस्तीफे ने न्यायिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, इस्तीफे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल, इस पूरे प्रकरण को लेकर न्यायपालिका और प्रशासनिक स्तर पर नजर बनी हुई है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar