Breaking News
Home / BREAKING NEWS / यूपी में फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 13.39 करोड़ मतदाता, 84 लाख नए वोटर्स जुड़े

यूपी में फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 13.39 करोड़ मतदाता, 84 लाख नए वोटर्स जुड़े


लखनऊ- उत्तर प्रदेश में फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 पहुंच गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 061 पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 09 लाख 09 हजार 525 है। इसके अलावा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 4,206 दर्ज की गई है।

बताया गया है कि 6 जनवरी के आंकड़ों की तुलना में इस बार करीब 84 लाख नए मतदाता जुड़े हैं, जिससे कुल संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया करीब 166 दिनों तक चली, जिसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, यह सूची आगामी चुनावों के लिए आधार बनेगी।

About One India 24 Live

Check Also

सीतापुर में सनसनी: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन को मारी गोली, मौके पर मौत

🔊 पोस्ट को सुनें सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *