Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा— सीएम डैशबोर्ड में गोंडा 23वें स्थान पर, टॉप-10 में पहुंचाने का लक्ष्य तय

गोण्डा— सीएम डैशबोर्ड में गोंडा 23वें स्थान पर, टॉप-10 में पहुंचाने का लक्ष्य तय


सीएम डैशबोर्ड: गोंडा को मार्च में 23वीं रैंक, टॉप-10 में लाने का लक्ष्य

मार्च रैंकिंग में गोंडा का सुधार, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मंडल में विकास में अव्वल गोंडा, प्रदेश स्तर पर 26वीं रैंक हासिल

जिलाधिकारी की सख्ती का असर, गोंडा की रैंकिंग में सुधार दर्ज

गोण्डा— मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर संचालित विकास कार्यों की नवीनतम रैंकिंग मंगलवार को जारी की गई, जिसमें जनपद गोंडा को प्रदेश में 26वां स्थान प्राप्त हुआ है। रैंकिंग जारी होते ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा कर अगले माह जनपद को शीर्ष 10 में लाने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया है।

मार्च माह की इस रैंकिंग में गोंडा ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा नियमित समीक्षा बैठकों, विभागवार प्रगति की निगरानी और राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव रैंकिंग में दिखाई दिया है। प्रशासनिक स्तर पर समन्वय बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की स्थिति में सुधार हुआ है।

जारी आंकड़ों के अनुसार, गोंडा को राजस्व श्रेणी में 21वां तथा विकास कार्यों में 26वां स्थान प्राप्त हुआ है। तथा प्रदेश में राजस्व और विकास की संयुक्त रैंकिंग में 23 रैंक वहीं मंडल स्तर पर जनपद ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राजस्व में दूसरा और विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल किया है, जो जिले के लिए संतोषजनक उपलब्धि मानी जा रही है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, योजनाओं की समयबद्ध प्रगति और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय कर ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी माह में रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की जाएगी। इसके तहत कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर उनमें सुधार के लिए लक्षित प्रयास किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक प्रयासों और कड़ी निगरानी के बल पर गोंडा को जल्द ही शीर्ष जनपदों की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

About One India 24 Live

Check Also

यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी: 13.39 करोड़ वोटर्स, 166 दिन चले विशेष पुनरीक्षण अभियान में 84 लाख की बढ़ोतरी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *