Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा-गेहूँ की पैदावार का आकलन हेतु जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पिपरा बाजार में कराई गई क्रॉप कटिंग

गोण्डा-गेहूँ की पैदावार का आकलन हेतु जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पिपरा बाजार में कराई गई क्रॉप कटिंग


गोण्डा-
सदर तहसील अंतर्गत राजस्व ग्राम पिपरा बाजार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में गेहूँ की पैदावार का आकलन करने के उद्देश्य से दो किसानों के खेतों में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर गेहूँ की कटाई कर उपज का परीक्षण कराया।

क्रॉप कटिंग के दौरान कृषक सुरेश कुमार तिवारी के गाटा संख्या-318, क्षेत्रफल 43.30 वर्ग मीटर में उपज (12.600), 29 कुन्तल प्रति हेक्टेयर, कृषक राम औतार के गाटा संख्या-96, क्षेत्रफल 43.30 वर्ग मीटर में उपज (18.00) 41 कुन्तल प्रति हेक्टेयर।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी क्रॉप कटिंग प्रयोग पारदर्शी ढंग से कराए जाएं ताकि जिले में गेहूँ की औसत उपज का सटीक आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग न केवल उत्पादन के सही मूल्यांकन में सहायक होते हैं बल्कि इससे किसानों को फसल बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की गणना भी अधिक सटीक रूप से की जा सकती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में कृषि उत्पादन की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर किसानों के हित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर मनीष कुमार, अपर सांख्यिकीय अधिकारी योगेंद्र प्रसाद चौहान, जिला समन्वयक इफको टोकियो गोंडा विजय सिंह, संबंधित ग्राम के लेखपाल भीम वर्मा, राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश पाण्डेय, ग्राम प्रधान तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी: 13.39 करोड़ वोटर्स, 166 दिन चले विशेष पुनरीक्षण अभियान में 84 लाख की बढ़ोतरी

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *