Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- धर्म की रक्षा,शक्ति के संतुलन के उद्देश्य को लेकर योगी सेना ने निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

कन्नौज- धर्म की रक्षा,शक्ति के संतुलन के उद्देश्य को लेकर योगी सेना ने निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा


* मामला कन्नौज नगर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की निकाली गई शोभायात्रा का है।

* शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम की सजीव झांकी रही आकर्षण का केंद्र।

* कन्नौज नगर में दर्जनों स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों लोगो को कराया गया जलपान और किया गया स्वागत।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज।
भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जन्मोत्सव पर कन्नौज नगर में योगी सेना के सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों के जनसैलाब के साथ पुष्प वर्षा के बीच भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
नगर में दर्जनों स्थानों पर नगर के कई समाजसेवियों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि योगी सेना व ब्राह्मण संगठन के तत्वाधान में भगवान परशुराम की शोभा यात्रा कालेश्वरनाथ मंदिर से यात्रा का शुभारम्भ भगवान परशुराम के पूजन अर्चन के साथ हुआ।

यात्रा नगर मार्ग स्थित ग्वाल मैदान, बड़ा चौराहा, लाखन तिराहे,छोटा चौराहा, मोहल्ला कचहरी टोला, हरदेवगंज,चिड़ियागंज, नारायण टॉकीज,मकरंदनगर जी. टी.रोड होते हुए पुरातत्त्व संग्रहालय के निकट समाप्त हुई।

पुष्प वर्षा के बीच निकाली गई शोभायात्रा का दर्जनों स्थानों पर नगर के लोगों ने स्वागत करते हुए भगवान परशुराम की सजीव झांकी की पूजा अर्चना भी की। इसके अलावा यात्रा में शामिल लोगों को जलपान भी कराया गया।
यात्रा में शामिल प्रमुख लोगों को भगवान परशुराम के छायाचित्र भी स्मृति स्वरूप भेंट किए गए।
हाथों में पीले और केसरिया झंडे लिए यात्रा”राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी,, अन्य गीतों और डीजे की धुनों पर जैसे जैसे आगे बढ़ रही थी, यात्रा में शामिल लोगों का जोश खरोश देखते ही बनता नजर आ रहा था।
इस दौरान यात्रा में राजनैतिक दलों के नेताओं,पदाधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी रही।
ब्राह्मण समाज के लोग जहां भगवान परशुराम के उद्देश्यों में यात्रा के दौरान अपनी एकजुटता का संदेश, अन्याय के विरुद्ध साहस, ज्ञान और शक्ति के संतुलन को अपनाने, शर्म की रक्षा, गुरु का सम्मान, आत्म अनुशासन और निस्वार्थ सेवा जैसे आदर्शों को याद कर अपने जीवन में उतारने का संदेश
देते हुए हर किसी को जागरूक कर रहे थे वहीं अन्याय के विरुद्ध चेतना, शक्ति और ज्ञान का समन्वय, साहस और आत्मसमर्पण का संदेश भी दे रहे थे।

भव्यता के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सादर विधायक व राज्यमंत्री असीम अरुण,योगी सेना मंत्री पवन पांडेय,भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया,सत्यम पांडेय उर्फ मुन्नू,बिक्रम त्रिपाठी, रितुराज पांडेय उर्फ छोटू,गोपाल चतुर्वेदी,श्याम मिश्रा,विशाल शुक्ला,रामजी मिश्रा,गोविंद पांडेय,सोनू मिश्रा,सुनील मिश्रा,दीपू पाण्डेय,अनूप बाजपेई, कल्लू पांडेय,सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

यात्रा में संजय मिश्रा,सोनी मिश्रा,गोविंद पांडेय उर्फ मल्लू,राकेश पांडेय,मनु गुप्ता ,प्राची गुप्ता,शिखर मिश्रा,सहित दर्जनों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र व कला चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

झाड़ग्राम में PM मोदी का अनोखा अंदाज – सड़क किनारे रुककर खाई झालमुड़ी…

🔊 पोस्ट को सुनें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *