* महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाये जायेगा – डीएम
* भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त को लेकर एसपी ने दिए निर्देश।
कन्नौज
जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान क्षेत्र के बाबा गौरी शंकर मंदिर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त को और अधिक प्रभावी बनाये रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों,गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक,कोतवाली प्रभारी,कला चौकी प्रभारी,सदर एसडीएम सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar