लखनऊ: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को अचानक मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने पुतला दहन के दौरान झुलसीं भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल-चाल जाना।
अस्पताल में मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने हाथ जोड़कर नमस्कार किया, जिस पर विधायक अनुपमा जायसवाल मुस्कुराती नजर आईं। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली और बेहतर इलाज के लिए कहा।
बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल पुतला दहन के दौरान आग की चपेट में आकर झुलस गई थीं, जिसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
इस मुलाकात को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानवीय संवेदना का उदाहरण माना जा रहा है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar