Breaking News
Home / BREAKING NEWS / हनीमून मर्डर केस में पत्नी को जमानत, पति की हत्या के आरोप में 11 महीने से थी जेल में

हनीमून मर्डर केस में पत्नी को जमानत, पति की हत्या के आरोप में 11 महीने से थी जेल में


इंदौर/मेघालय: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिल गई है। इस बात की पुष्टि मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने की है।

जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी 23 मई 2025 को अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए थे। कुछ दिनों बाद दोनों के लापता होने की खबर सामने आई थी। काफी तलाश के बाद 2 जून को एक खाई में राजा का शव बरामद हुआ, जिसके बाद हत्या की आशंका की पुष्टि हुई।

जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज और उसके साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची थी। आरोप है कि योजना के तहत राजा को शिलॉन्ग ले जाया गया और वहां धारदार हथियार व पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई, फिर शव को खाई में फेंक दिया गया।

घटना के बाद सोनम फरार हो गई थी, लेकिन बाद में उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया। तब से वह शिलॉन्ग जेल में बंद थी। इस मामले में उसका प्रेमी राज भी जेल में है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इस हत्या को लूटपाट के दौरान हुई वारदात दिखाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस जांच में पूरा मामला उजागर हो गया।

करीब 11 महीने जेल में रहने के बाद अब सोनम को जमानत मिल गई है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने देशभर में काफी चर्चा बटोरी थी।

About One India 24 Live

Check Also

श्रावस्ती: गौ संरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, समाधान की उठाई मांग

🔊 पोस्ट को सुनें श्रावस्ती के जमुनहा तहसील में भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *