भारत के बाहर जन्मे व्यक्तियों द्वारा भरा जाएगा
फॉर्म-6 या फार्म-6A
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026-भारत के बाहर जन्मे उन व्यक्तियों द्वारा फॉर्म-6 या फार्म-6A में आवेदन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जो भारतीय नागरिक भारत के बाहर जन्मे हैं, वे पहले फॉर्म-6 या फॉर्म-6A के माध्यम से नए मतदाता के रूप में आवेदन नहीं कर सकते थे, क्योंकि भारत से बाहर के जन्म स्थान को दर्ज करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। आयोग द्वारा अब इस समस्या का समाधान कर दिया गया है और ऐसे प्रकरणों के लिए एक ऑफलाइन व्यवस्था बनाई गयी है।
उक्त व्यवस्था के अनुसार ईआरओ नेट और बी०एल०ओ० ऐप डेटा इन्ट्री मॉडयूल में जन्म स्थान के रूप में ‘Outside India’ का चयन करने का विकल्प, साथ ही देश का नाम दर्ज करने के लिए एक Textbox सक्रिय कर दिया गया है। पात्र आवेदनकर्ता जो भारत के बाहर जन्मे हैं, वे अब फॉर्म-6 या फॉर्म 6A, जैसा लागू हो, भौतिक रूप में भर सकते हैं और अग्रेतर कार्यवाही हेतु सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar