RIPORT- अवनीश चंद्र तिवारी कन्नौज
कन्नौज
मुख्य अतिथि विधायक तिर्वा कैलाश सिंह राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी की विशिष्ट उपस्थिति में शैक्षिक सत्र 2026–27 के अंतर्गत जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण वाराणसी के कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर से देखा व सुना गया। तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की बालिकाओं द्वारा नामांकन गीत ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर स्टेशनरी किट एवं पाठ्य-पुस्तकें वितरित की गईं, जिससे बच्चों में उत्साह और शिक्षा के प्रति प्रेरणा का संचार हुआ।

माननीय विधायक तिर्वा कैलाश सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त कर उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण तैयार किया गया है। अधिकाधिक बच्चों का नामांकन शासकीय विद्यालयों में सुनिश्चित करने हेतु सभी को समन्वित प्रयास करने चाहिए।
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सभी विद्यालयों को आवश्यक धनराशि प्रेषित की गई है। प्रत्येक विद्यालय में प्रवेशोत्सव का आयोजन कर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को सभी सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करते हुए बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी श्री राम कृपाल चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु का दायित्व केवल शिक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा देना और उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना भी है।
कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन आशुतोष दुबे द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामू राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मिथिलेश बाथम, अतुल कुमार दीक्षित, श्रीमती गुंजन भदौरिया सहित अनेक गणमान्य जन एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar