*
माँ नर्मदा महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल संवर्धन एवं रोजगारोन्मुख क्षमताओं के विकास के उद्देश्य से मूल्य संवर्धित पाठ्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे वातावरण ज्ञान एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष डॉ. मनोज नाहर एवं विशेष अतिथि निर्देशिका रीना नाहर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. नाहर ने कहा कि मूल्य संवर्धित पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ जीवन कौशल, नैतिक मूल्यों एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बनाते हैं। वहीं निर्देशिका रीना नाहर ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक कौशल के समन्वय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला बताया।
मूल्य संवर्धित पाठ्यक्रमों के अंतर्गत स्टार्टअप एवं व्यक्तित्व विकास, डिजिटल भारत, वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण, रचनात्मक लेखन, सॉफ्ट स्किल विकास, सतत विकास एवं भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे विषयों को सम्मिलित किया गया। इन पाठ्यक्रमों का संचालन महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित रूप से किया गया, जिससे विद्यार्थियों को बहु-विषयक अधिगम का लाभ प्राप्त हुआ।
समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रिया त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन समग्र प्रभारी प्रोफेसर प्रज्ञा दुबे एवं प्रोफेसर शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar