Breaking News
Home / BREAKING NEWS / MP,NEWS- धामनोद में सिवरेज लापरवाही से बड़ा हादसा टला, गड्ढे में फंसी स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे

MP,NEWS- धामनोद में सिवरेज लापरवाही से बड़ा हादसा टला, गड्ढे में फंसी स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे


धार, मध्यप्रदेश

जिला ब्यूरो रिपोर्ट – सौभाग प्रजापति

धामनोद नगर में सिवरेज लाइन कार्य में बरती गई लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सिवरेज विभाग द्वारा सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने से बने गहरे गड्ढे में स्कूली बच्चों से भरी एक बस फंस गई। घटना के समय बस में बड़ी संख्या में बच्चे सवार थे। बस के गड्ढे में फंसते ही संतुलन बिगड़ गया और कुछ देर के लिए हालात भयावह हो गए।
बस में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बस को सहारा दिया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चों के सुरक्षित बाहर आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिवरेज लाइन बिछाने के बाद महीनों से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जो किसी भी समय जानलेवा हादसे का कारण बन सकते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *