Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा में गैस वितरण में धोखाधड़ी का आरोप, उपभोक्ता से OTP लेकर सिलेंडर दिखाया डिलीवर

गोंडा में गैस वितरण में धोखाधड़ी का आरोप, उपभोक्ता से OTP लेकर सिलेंडर दिखाया डिलीवर


कर्नलगंज में उपभोक्ता ने एजेंसी कर्मचारियों पर लगाया मिलीभगत और कालाबाजारी का आरोप

गोंडा। कर्नलगंज नगर क्षेत्र में घरेलू गैस वितरण को लेकर एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-2 कंजर पुरवा निवासी संतोष कुमार ने गैस एजेंसी कर्मचारियों पर जालसाजी और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित संतोष कुमार के अनुसार वह इंडियन गैस से जुड़ी मनोकामना गैस एजेंसी के उपभोक्ता हैं। उन्होंने 8 मार्च को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से गैस सिलेंडर बुक कराया था। इसके अगले दिन 9 मार्च को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एजेंसी कर्मचारी बताते हुए बुकिंग की पुष्टि की।

आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर आए डीएसी (OTP) नंबर की जानकारी मांगी। भरोसा करके संतोष कुमार ने कोड साझा कर दिया। इसके बाद कई दिन बीतने के बावजूद गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई।

जब 21 मार्च को वह एजेंसी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनके नाम पर गैस सिलेंडर पहले ही डिलीवर दिखाया जा चुका है और अब अगली बुकिंग पर ही सिलेंडर मिलेगा। यह सुनकर पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

पीड़ित का आरोप है कि गैस एजेंसी कर्मचारियों ने मिलीभगत कर उनके नाम पर गैस की कालाबाजारी की है और उन्हें जानबूझकर गुमराह किया गया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

इस संबंध में कर्नलगंज उपजिलाधिकारी ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन शिकायत मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सावधानी:
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी स्थिति में OTP या डीएसी कोड किसी अंजान व्यक्ति से साझा न करें, अन्यथा इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ सकता है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *