Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती में सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन, छात्रों को किया गया जागरूक

श्रावस्ती में सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन, छात्रों को किया गया जागरूक


श्रावस्ती। शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को महामाया राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती में सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्त ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित प्राप्त पीडीएफ एवं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने इंटरनेट से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण तत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया।

इस अवसर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषयक शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने तकनीक के सकारात्मक और सुरक्षित उपयोग का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. श्याम नारायण वर्मा, डॉ. उपेंद्र कुमार सोनी, डॉ. आशुतोष मिश्रा एवं डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। आयोजन में अनेक संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

— के.के. गुप्ता, वरिष्ठ संवाददाता, श्रावस्ती

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *