फिरोजपुर: रेलवे विभाग द्वारा हावड़ा से देश के विभिन्न हिस्सों तक चलने वाली लंबी दूरी की 10 रेलगाड़ियों के नंबर और श्रेणियों में बदलाव किया जा रहा है।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन सुपरफास्ट रेलगाड़ियों की श्रेणी बदलकर मेल/एक्सप्रेस का दर्जा दिया जा रहा है। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि इस आदेश के अनुसार ट्रेन नंबर 12327 हावड़ा–देहरादून को 13305, 12328, देहरादून–हावड़ा को 13036, 12369 हावड़ा–देहरादून को 13037, 12370 देहरादून–हावड़ा को 13038 किया जा रहा है।
इसी तरह ट्रेन नंबर 12331 हावड़ा–जम्मूतवी को 13041, 12332 जम्मूतवी–हावड़ा को 13042, ट्रेन नंबर 12333 हावड़ा–प्रयागराज रामबाग को 13047, 12334, प्रयागराज रामबाग–हावड़ा को 13048 किया जा रहा है। ट्रेन नंबर 12311 हावड़ा–कालका को 13051 और 12312 कालका–हावड़ा को 13052 किया जा रहा है। ये सभी परिवर्तन 13 से 15 अप्रैल के बीच लागू हो जाएंगे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar