Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखनऊ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 200 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 200 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार


लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ द्वारा पकड़े गए तस्कर के पास से करीब 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 52 लाख रुपये आंकी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजीत कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के नालंदा जनपद का निवासी बताया जा रहा है।

एसटीएफ टीम ने आरोपी को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *