Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अमेठी-मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

अमेठी-मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर


अमेठी। शनिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ककवा रोड स्थित महाराजपुर गांव के पास सिंह धर्म कांटा के सामने की है। शनिवार सुबह नरैनी गांव निवासी कमलेश सिंह (55) पुत्र जगन्नाथ सिंह और रमाशंकर तिवारी (50) निवासी ककवा बियसिया मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में कमलेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमाशंकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *