Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UPNEWS-विधानसभा व पंचायत चुनाव को लेकर मोमिन अंसार सभा सक्रिय, राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोण्डा दौरा

UPNEWS-विधानसभा व पंचायत चुनाव को लेकर मोमिन अंसार सभा सक्रिय, राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोण्डा दौरा


गोण्डा, यूपी।

विधानसभा व पंचायत चुनाव को लेकर मोमिन अंसार सभा सक्रिय, राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोण्डा दौरा
मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी ने एकदिवसीय दौरे पर गोण्डा पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के सकरौरा चौराहे के निकट आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया।
सभा में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव तथा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन अभी से तैयारी में जुट गया है। उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा में समाज के प्रतिनिधि होंगे तो क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सकेगा और उनकी आवाज मजबूती से उठाई जा सकेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि वह प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और कैडर को मजबूत करने के साथ-साथ बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *