भोपाल। प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का काम पूरा होते ही बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कई बड़े जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। इस फेरबदल की जद में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों का कार्यकाल तीन साल पूरा हो चुका है, जिनके खिलाफ प्रशासनिक लापरवाही के आरोप हैं या जिन्हें पदोन्नति मिल चुकी है — उन्हें हटाया जा सकता है। सरकार SIR खत्म होते ही नई पोस्टिंग का आदेश जारी कर सकती है।
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा पर गाज गिरने की संभावना
Shivam Verma को 9 सितंबर 2025 को इंदौर कलेक्टर बनाया गया था। इससे पहले वे Indore Municipal Corporation के आयुक्त रह चुके हैं। SIR के चलते अब तक सुरक्षित रहे शिवम वर्मा को हटाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
अगर बात करें भोपाल और ग्वालियर की तो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार SIR के बाद भोपाल और ग्वालियर कलेक्टर का ट्रांसफर लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल कलेक्टर को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं शहडोल जिले के कलेक्टर का रिटायरमेंट है।
धार कलेक्टर को मिल सकती है बड़े जिले की कमान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार SIR का काम पूरा होने के बाद धार जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को बड़े जिले की कमान मिल सकती है, आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में SIR के बाद जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिलेगा। सरकार की कोशिश है कि 1 मई से प्रस्तावित जनगणना से पहले सभी नई पदस्थापनाएं पूरी कर ली जाएं ताकि प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar