ब्यूरो रिपोर्ट —
अखिलेश जायसवाल
सुल्तानपुर
स्काउट गाइड से युवाओं को मिलती है प्रेरणा- डा. योगेश पाँडेय—
तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ समापन—
भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था सुल्तानपुर के निर्देशन में थाना करौदीकला के पंडित लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल, हरीपुर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन हुआ। मुख्य अतिथि डा. योगेश पाँडेय ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर व रचनात्मक बनाता है।
विशिष्ट अतिथि एबीआरसी अशोक पाँडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सृजनात्मक विचार बढते है, उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड कार्यक्रम से बच्चों परस्पर सहयोग की भावना बढती है। डा. हरीशचंद्र श्रीवास्तव व एसपी सिँह ने कहा कि विषम परस्थितियों मेँ स्वयं आगे बढने की प्रेरणा स्काउट गाइड से मिलती है। प्रबन्धक अम्बरीश मिश्र ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्काउट गाइड के बच्चों ने फूड प्लाजा, चोखा बाटी, और तंबू तथा विभिन्न प्रकार के गैजेट बर्तन स्टैंड, जूता स्टैंड, कपड़ा स्टैंड, बाल्टी स्टैंड आदि बनाया जिसका निरीक्षण आत्माराम मिश्र, राम प्रसाद एड. जसवंत चौधरी, दिलीप कुमार, सुभाषचंद्र व अतिथिगण ने किया। अतिथियोँ ने माँ सरस्वती जी का पूजन वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्रा दामिनी व नेहा ने सरस्वती वन्दना एवँ आर्या यादव व अंशिका यादव
ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रशिक्षार्थियों ने प्राथमिक सहायता के अंतर्गत, विभिन्न प्रकार की पट्टी और स्टेचर बनाया साथ ही साथ साहसिक प्रदर्शन के रूप में रंगोली मीनार, इंडिया गेट मीनार, के साथ विभिन्न प्रकार के मीनार प्रस्तुत किया।
स्काउट गाइड का प्रशिक्षक महेंद्र कुमार वर्मा व कविता वर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बच्चों को खेल-खेल में जीवन जीने की कला के साथ प्रार्थना झंडा गीत, नियम प्रतिज्ञा, बाया हाथ मिलाना, इतिहास, प्राथमिक सहायता व ड्रिल मार्च पास्ट विभिन्न प्रकार के गांठ और बंधन रंगोली, तंबू निर्माण, साहसिक क्रियाकलाप, योगासन व विषम परिस्थितियों में कैसे हम देश और राष्ट्र की सेवा करें के साथ अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। इस अवसर पर शिव कुमार सर, बबलू सर, अन्तिम मिश्र, दीपेश सिंह, धीरज सिंह, अभिषेक तिवारी, शिवप्रताप सिंह, दीन मोहम्मद, राकेश कुमार समेत रन्जू सिँह, शिमला यादव, राधा प्रजापति, श्वेता तिवारी, खुशी मिश्रा, श्रद्धा गुप्ता, साधना, ईसा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार वर्मा ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट सुल्तानपुर ने किया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar