Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा-मुख्य विकास अधिकारी ने किया मोहम्मदपुर गढ़वाल गौशाला का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गोण्डा-मुख्य विकास अधिकारी ने किया मोहम्मदपुर गढ़वाल गौशाला का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


गोण्डा-
विकासखण्ड करनैलगंज की ग्राम पंचायत पाल्हापुर में “पंचायत उत्सव भवन” के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के संपन्न होने के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन द्वारा ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर गढ़वाल में संचालित गौशाला में पानी, भूसा, हरा चारा आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गौशाला में नियमित रूप से पानी, भूसा एवं चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए पाए गए, जो क्रियाशील अवस्था में थे।


इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की सभी गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा निरीक्षण आख्या तैयार कर उसकी प्रगति के साथ आगामी आयोजित होने वाली बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *