Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मायावती के अकेले विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का छापा, BSP नेता के आवास पर मचा हड़कंप

मायावती के अकेले विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का छापा, BSP नेता के आवास पर मचा हड़कंप


Income Tax Action : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, तीन दर्जन से अधिक अधिकारी भारी पुलिस सुरक्षा के साथ मौके पर मौजूद हैं और कार्रवाई में जुटे हैं. सुबह से जारी इस छापेमारी के दौरान आवास के आसपास हलचल और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. फिलहाल, आयकर विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

छापेमारी लंबी चलने की संभावना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बसपा विधायक के आवास पर आयकर विभाग की टीम सुबह करीब सात बजे पहुंची और परिसर को घेरते हुए अंदर-बाहर की आवाजाही सीमित कर दी. बताया गया है कि टीम कुछ वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. इसके साथ ही अधिकारियों ने घर के अंदर मौजूद फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि यह छापेमारी कई घंटों तक जारी रह सकती है. फिलहाल, आयकर विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

डॉक्टर और नर्स के आवागमन पर भी रोक
बताया जा रहा है कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह कैंसर से पीड़ित हैं और उनका दो बार ऑपरेशन हो चुका है. वर्तमान में वह लखनऊ आवास में आइसोलेशन में रहते हैं. लखनऊ के गोमतीनगर में उनका आवास और दफ्तर है. विधायक की गंभीर बीमारी के बावजूद उनके घर पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान 50 से अधिक अधिकारी और पुलिस बल तैनात किया गया है. इस दौरान डॉक्टर और नर्स के आवागमन पर भी रोक लगाई गई.

बता दें कि उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में विधायक हैं. पिछले साल खुद बसपा सुप्रीमो उमाशंकर सिंह से मायावती ने घर जाकार उनका हालचाल जाना था और उनके परिवार के लोगों से भी बात की थी.

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *