RIMC Admission Open : राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC), देहरादून द्वारा जनवरी 2027 टर्म में प्रवेश के लिए योग्य लड़कों और लड़कियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लिखित प्रवेश परीक्षा 7 जून, 2026 (रविवार) को लाला लाजपत राय भवन, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी, 2014 से पहले तथा 1 जुलाई, 2015 के बाद नहीं होना चाहिए और वे या तो 7वीं कक्षा में अध्ययनरत हों या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 7वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। चयनित उम्मीदवारों को 8वीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में तीन प्रश्नपत्र होंगे—अंग्रेज़ी, गणित और सामान्य ज्ञान।
वेबसाइट से निर्धारित शुल्क
प्रॉस्पेक्टस-कम-आवेदन पत्र सहित अधिक जानकारी आर.आई.एम.सी. की वेबसाइट www.rimc.edu.in से निर्धारित शुल्क 600 रुपये (सामान्य श्रेणी के लिए) तथा 555 रुपये (एस.सी./एस.टी. के लिए) जमा करवाकर ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। आवेदन पत्र एक डिमांड ड्राफ्ट, जो ‘द कमांडेंट आर.आई.एम.सी. फंड’ के पक्ष में तथा देहरादून में देय होगा, सहित लिखित अनुरोध भेजकर भी मंगवाया जा सकता है।
प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं
प्रवक्ता ने आगे बताया कि पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 5 अप्रैल, 2026 को या उससे पहले निदेशालय रक्षा सेवाएं कल्याण, पंजाब, सैनिक भवन, सेक्टर-21-डी, चंडीगढ़ भेजा जाए। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar