Breaking News
Home / BREAKING NEWS / राष्ट्रपति मुर्मू ने नागपुर में कारखाना विस्फोट में लोगों की मौतों पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने नागपुर में कारखाना विस्फोट में लोगों की मौतों पर शोक व्यक्त किया


नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में एक कारखाने में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह नागपुर जिले के राउलगांव में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”नागपुर, महाराष्ट्र में एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में लोगों की मौत के समाचार से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। मैं प्रियजनों को खोने वाले शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *