Breaking News
Home / BREAKING NEWS / वाराणसी- महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र वाराणसी के दशाश्वमेध थाना परिसर में आज एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक आयोजित की गई।

वाराणसी- महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र वाराणसी के दशाश्वमेध थाना परिसर में आज एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक आयोजित की गई।


वाराणसी।

महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र वाराणसी के दशाश्वमेध थाना परिसर में आज एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य महाशिवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करना, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।

VO — बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष सिंह ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, मंदिर समिति के सदस्यों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। चर्चा का केंद्र बिंदु यह रहा कि पर्व के दौरान संभावित भीड़ को किस प्रकार सुव्यवस्थित रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से प्रभावी ढंग से निपटा जाए।

थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे श्रद्धालुओं के सहयोग हेतु आगे आएं और विशेष रूप से जेबकतरों एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस प्रशासन द्वारा प्रमुख स्थानों पर विशेष प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे, जहां से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

साथ ही, मंदिर परिसर एवं आसपास के प्रमुख मार्गों और दुकानों पर जागरूकता संबंधी संकेतक एवं सूचनाएं भी लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु स्वयं भी अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रह सकें।

इस अवसर पर विशालाक्षी मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेगी तथा मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह तक स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी।

महंत ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पूजा-अर्चना के दौरान संयम एवं अनुशासन बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बैठक के अंत में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि के दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। उद्देश्य यही है कि श्रद्धालु निर्भय होकर बाबा के दर्शन कर सकें और काशी में यह पर्व शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *