Breaking News
Home / BREAKING NEWS / नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द उड़ान भरेंगे विमान, आखिरी अड़चन हुई दूर….. BCAS से मिली सुरक्षा मंजूरी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द उड़ान भरेंगे विमान, आखिरी अड़चन हुई दूर….. BCAS से मिली सुरक्षा मंजूरी


नोएडा : प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से ”सुरक्षा जांच मंजूरी” मिल गई है, जिससे हवाई अड्डे को लाइसेंस मिलने में एक अहम बाधा दूर हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश सिंह ने मीडिया को बताया कि बीसीएएस से सुरक्षा जांच की मंजूरी मिलने के बाद हवाईअड्डे का लाइसेंस जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। सिंह ने कहा, ”हवाई अड्डे को बीसीएएस से सुरक्षा जांच की मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के साथ ही हवाईअड्डे का लाइसेंस जल्द ही जारी होने की संभावना है।”

यह भी पढ़ें : सोने-चांदी की कीमतों में आने वाली है 8% की महा-गिरावट? US- ईरान युद्ध के बीच एक्सपर्ट ने दी ये चेतावनी, निवेशकों के लिए बड़ी सलाह…

Gold-Silver Price Prediction : पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजरायल के बीच जारी टकराव ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में तेज हलचल पैदा कर दी है। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक, दोनों कीमती धातुओं ने रिकॉर्ड स्तर छू लिए हैं। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों ने मौजूदा तेजी के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है… पढ़ें पूरी खबर ….

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *