श्रावस्ती- इकौना क्षेत्र के सहेट वन मार्ग पर सोमनाथ मंदिर के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात बलरामपुर क्षेत्र के थाना ललिया अंतर्गत ग्राम चनियाकोट निवासी राज गुप्ता (24) पुत्र पप्पू गुप्ता अंगुलिमाल गुफा की ओर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से कोतवाली देहात बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम जोगिया कला निवासी विशाल गुप्ता (26) पुत्र तिलक राम कटरा बाजार की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सहेट वन क्षेत्र में सोमनाथ मंदिर के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के पहुंचने पर शनिवार भोर में दोनों को घर भेज दिया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar