Breaking News
Home / BREAKING NEWS / MPNEWS:-मान-सम्मान पर आघात से आहत विधायक कालू सिंह ठाकुर ने खुद को कमरे में किया एकांतवास में बंद

MPNEWS:-मान-सम्मान पर आघात से आहत विधायक कालू सिंह ठाकुर ने खुद को कमरे में किया एकांतवास में बंद


धरमपुरी। धरमपुरी क्षेत्र के विधायक कालू सिंह ठाकुर के बारे में जानकारी सामने आई है कि लगातार मान-सम्मान पर हो रहे कथित आघात और राजनीतिक विवादों से आहत होकर उन्होंने स्वयं को एक कमरे में एकांत में बंद कर लिया है। यह जानकारी उनके निजी सुरक्षा कर्मी और परिजनों के माध्यम से सामने आई है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और जमीन विवाद को लेकर विधायक का नाम लगातार राजनीतिक रूप से उछाला जा रहा था। इसी मामले को लेकर विरोधी दलों द्वारा उन पर आरोप लगाए जा रहे थे, जिससे वे मानसिक रूप से आहत बताए जा रहे हैं।

विधायक के पुत्र दीपक ठाकुर ने बताया कि संबंधित जमीन विवाद में न्यायालय एक वर्ष पहले ही अवैध अतिक्रमण हटाने का आदेश दे चुका था। प्रशासनिक कार्रवाई में देरी के कारण अतिक्रमण लंबे समय तक बना रहा। न्यायालय के दूसरे आदेश के बाद प्रशासन ने हाल ही में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने विधायक का नाम लेकर विवाद को उछाला और पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं, जिसमें कुछ लोग घायल हुए।

उन्होंने आरोप लगाया कि अराजक तत्वों द्वारा विधायक निवास और कार्यालय पर भी पत्थरबाजी की गई थी। साथ ही यह भी कहा कि पहले भी विधायक पर जानलेवा हमला हो चुका है। परिवार का कहना है कि कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के चलते बार-बार उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

विधायक के मीडिया प्रतिनिधि निलेश माहेश्वरी के अनुसार, विधायक ठाकुर कल दोपहर भोपाल के लिए निकले थे, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि मानसिक तनाव के कारण उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया है।

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष करण काहिर ने कहा कि विधायक कालू सिंह ठाकुर क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हैं और उन्हें बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसमें चक्का जाम, धरना-प्रदर्शन और थाने का घेराव जैसे कदम शामिल हो सकते हैं।

परिवार ने फिलहाल भगवान से किसी भी अप्रिय घटना से बचाने की प्रार्थना की है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *