Breaking News
Home / BREAKING NEWS / इकौना में केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना

इकौना में केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना


इकौना (श्रावस्ती)।
विकास खंड इकौना सभागार में रविवार को माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राम फेरन पांडे, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से बजट को सुना।

लाइव प्रसारण के पश्चात बजट के विभिन्न प्रावधानों पर सार्थक चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश के समग्र विकास, गरीब कल्याण, युवा, किसान एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित एक दूरदर्शी बजट है, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।

क्षेत्रीय विधायक राम फेरन पांडे ने बजट को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आशुतोष पांडे, प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद, विनय कुमार उर्फ विन्नू तिवारी, सतीश जायसवाल, संजय गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *