Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1778 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

कन्नौज में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1778 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार


riport- अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज।
जनपद कन्नौज में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1778 मरीजों को निःशुल्क उपचार व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित इस मेले में मरीजों को जांच, परामर्श और दवाइयों की सुविधा दी गई।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा 3 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले के माध्यम से आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता के निर्देशन में आरोग्य स्वास्थ्य मेले के नोडल अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी) तथा अन्य अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुगरापुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कीरतपुर का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

मेले में मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवाएं, हेपेटाइटिस बी व सी की जांच, टीबी संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग और नेत्र रोगियों की जांच भी की गई। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

स्वास्थ्य मेले में कुल 1778 मरीजों को सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें 826 पुरुष, 709 महिलाएं और 243 बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत 94 गोल्डन कार्ड बनाकर लाभार्थियों को वितरित किए गए।

जनपद में आयोजित इस स्वास्थ्य मेले के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *