Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 101 जोड़ों का विवाह संपन्न

कन्नौज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 101 जोड़ों का विवाह संपन्न


riport-अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज।
जनपद कन्नौज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को सौरिख क्षेत्र के खड़िनी स्थित किरन मैरिज लॉन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 101 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 4 जोड़े मुस्लिम समुदाय के भी शामिल रहे।


समारोह में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत और मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा इस योजना को सकारात्मक रूप से अपनाना ही इसकी सफलता का प्रमाण है।

मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने भी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा कुल एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 60 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, जबकि 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है। उपहार सामग्री में वर-वधू के वस्त्र, चांदी की पायल और बिछिया, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कढ़ाई, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, कूलकेज, आयरन प्रेस और गद्दे आदि शामिल हैं। शेष 15 हजार रुपये प्रति जोड़ा विवाह समारोह की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा वर-वधू के परिजन भी मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली में मुफ्त सरकारी दवाओं की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सरकारी अस्पतालों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *