रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी आयोजित कर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
गोष्ठी में गंभीर अपराधों की विवेचना, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला एवं बाल अपराधों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे विवेचनाओं में तेजी लाते हुए मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

आगामी त्योहारों को देखते हुए एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, नियमित पेट्रोलिंग करने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी थानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अलावा सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने के भी निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि अपराध गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जनपद को अपराध मुक्त बनाना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar