~भाजपा सरकार में रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।
Riport- Avanish Chandra Tiwari
कन्नौज
समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण ने रितुकला कन्नौज में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक पूर्ण हुए 09 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल, दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में प्रदेश ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश ने गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक हाईवे एवं एक्सप्रेसवे निर्माण, तथा एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से तीव्र गति से प्रगति की है।
आज प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक उदाहरण बन चुकी है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के विकास मॉडल की सराहना अन्य राज्यों में भी हो रही है और लोग इसे अपनाने की इच्छा जता रहे हैं।

असीम अरुण ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी क्रम में “हर घर नल जल योजना” के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। जहां पहले केवल शहरी क्षेत्रों में नल के माध्यम से जलापूर्ति होती थी, वहीं अब गांवों में भी घर-घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है। अधिकांश गांवों में पानी की टंकियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है और नियमित जलापूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि जहां अभी तक हर घर नल जल योजना की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है, वहां भी शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर प्रत्येक घर तक स्वच्छ जल पहुंचाया जाएगा। सरकार प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा आने वाले समय में और भी बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर एवं जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में एक सशक्त मॉडल के रूप में उभर कर सामने आया है और सरकार इसी गति से प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर मंत्री जी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘जल अर्पण कार्यक्रम’ का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया तथा शिलापट्ट का अनावरण भी किया। साथ ही उन्होंने जल व्यवस्था के संरक्षण एवं देखभाल के लिए ग्रामवासियों को शपथ भी दिलाई।” आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल महत्त्व के विषय में प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, उप जिलाधिकारी सुश्री वैशाली, पार्टी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहें।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar