Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कोल्ड स्टोरेज में अधिक शुल्क वसूली का मुद्दा उठा, किसानों को बहुफसली खेती अपनाने की सलाह

कोल्ड स्टोरेज में अधिक शुल्क वसूली का मुद्दा उठा, किसानों को बहुफसली खेती अपनाने की सलाह


रिपोर्ट: अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज, संवाददाता। चौधरी चरण सिंह सभागार, कृषि भवन में किसान दिवस का आयोजन उप कृषि निदेशक संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं करीब 50 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

किसान दिवस का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना रहा। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के वैज्ञानिक डॉ. अमरेन्द्र यादव ने रबी फसलों में संतुलित उर्वरक प्रयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा जल प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आलू के कम दाम को देखते हुए किसानों को बहुफसली खेती अपनाने की सलाह दी, ताकि अन्य फसलों से आय संतुलित की जा सके। साथ ही मूंग की खेती को मृदा उर्वरता बढ़ाने में सहायक बताया।

जिला उद्यान अधिकारी सी.पी. अवस्थी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पर 80 से 90 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी और किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने आलू के उचित मूल्य न मिलने और कोल्ड स्टोरेज में अधिक भंडारण शुल्क वसूले जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मांग की कि भंडारण दरों को युक्तिसंगत किया जाए। इस पर अधिकारियों ने मामले को उच्च स्तर पर भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके अलावा किसानों ने विद्युत आपूर्ति, सिंचाई सुविधाओं और फसल विविधीकरण से जुड़े मुद्दे भी रखे। एडीसीओ रामनिवास राणा ने बताया कि जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और गेहूं खरीद के लिए 14 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।

अध्यक्षीय संबोधन में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने, वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। कार्यक्रम का समापन किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *