इकौना – नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती ग्राम मुस्काबाद के पास बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर लूट की घटना सामने आई है। अज्ञात ई-रिक्शा सवारों ने सुनसान स्थान पर महिला के नाक से सोने का कील छीन लिया, जिससे वह घायल हो गईं। थाना इकौना क्षेत्र के करमोहना निवासी बुजुर्ग महिला राजपती अपने रिश्तेदारी में छेदी पुरवा गई हुई थीं। 23 फरवरी को वह वापस अपने घर दोपहर बाद लौट रही थीं। रास्ते में दो युवकों ने उन्हें अपने ई-रिक्शा पर बैठाकर कटरा छोड़ने की बात कही। भरोसा कर महिला ई-रिक्शा पर बैठ गईं। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने रास्ता बदल दिया। महिला द्वारा आपत्ति जताने पर आरोपियों ने कटरा बाईपास पर छोड़ने की बात कहकर उन्हें शांत करा दिया। और नवीन मॉर्डन थाना श्रावस्ती ग्राम मुस्काबाद स्थित छोटी नहर के पास सुनसान स्थान देखकर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर जबरन नाक से सोने का कील छीन कर मौके से फरार हो गए। छीना-झपटी में महिला के नाक में चोट भी आई।
पीड़िता ने नवीन मॉडर्न थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 25 फरवरी को मेडिकल परीक्षण के लिए इकौना अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष लाल साहब ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश कर जांच कार्यवाही की जा रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar